फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity crisis deepened in Devraniya for two days

Bareilly News: देवरनियां में दो दिन से बिजली संकट गहराया

Sat, 22 Jun 2024 05:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis deepened in Devraniya for two days
देवरनियां। मुख्यमंत्री के तीस जून तक बिजली कटौती बंद करने के फरमान के बावजूद देवरनियां कस्बे में बिजली कटौती का क्रम जारी है। दो दिन से हो रही कटौती और जेई के फोन न उठाने की शिकायत अब भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री, यूपीपीसी लखनऊ, डीएम को भेजी शिकायत में भाजपा नेता और अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विपिन गंगवार ने कहा है कि देवरनियां कस्बे में दो दिन से अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है, जिससे जनता त्रस्त है। इसके साथ ही जेई फोन नहीं उठाते हैं। इस पर उन्होंने रोष जताते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इधर, जेई रामदेव वर्मा ने भाजपा नेता के फोन न उठाने और बिना वजह कटौती होने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन

दिनभर ठप रही बिजली
शुक्रवार को नगर पंचायत की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। मामले में अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। एसडीओ देवरनियां आनंद बाबू ने अन्य नगर पंचायत से देवरनियां में बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा तो किया, लेकिन बिजली गुल रहने के बारे में बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दिनभर बिजली गुल रहने के बाद शाम तक बिजली नहीं आ सकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed