फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity crisis continues after storm

Bareilly News: आंधी-तूफान के बाद बिजली संकट बरकरार

Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis continues after storm
सिरौली। आंधी-तूफान से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। 33 केवीए लाइन को अभी तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। बिजली संकट से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। समस्या का समाधान न होने पर अब लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


छह दिन पूर्व आई आंधी-तूफान से सिरौली की आपूर्ति के लिए आने वाली 33 केवीए की लाइन प्रभावित हुई थी। हालांकि बिजली निगम ने बरसेर बिजली उपकेंद्र से सिरौली क्षेत्र को जोड़कर, जो वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था की थी। वह ओवरलोड के चलते धराशायी हो गई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ओवरलोड के चलते वोल्टेज लो बने रहने की समस्या है। घरों में लगे पंखे, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन आदि उपकरण सही से नहीं चल रहे हैं। इस बीच ट्रिपिंग की समस्या भी बरकरार है। इससे पानी की किल्लत बनी हुई है क्योंकि लो वोल्टेज में सबमर्सिबल तक नहीं चल पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में गुस्सा

शीशगढ़। क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से उमसभरी गर्मी से लोग त्रस्त हैं। इससे लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिछा रेलवे क्राॅसिंग के पास रात 9 बजे किसी कारणों से फाॅल्ट हो गया था। इस कारण शनिवार से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही है। जानकारी करने पर जेई ग्रीस कुमार ने बताया कि केबिल फाॅल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही है। उसे ठीक कराया जा रहा है। ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति चालू होने की संभावना है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि फॉल्ट से पहले उन्हें पूरे दिन में मात्र 8 घंटे तक ही बिजली आपूर्ति मिल पाती है। आए दिन जब बिजली फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। इससे आए दिन लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशानी हो रही है। खासतौर पर पानी की किल्लत बनी रहती है। लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed