फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Corporation's obstacle in solar panel installation, 149 cases pending

Bareilly News: सोलर पैनल स्थापना में बिजली निगम का रोड़ा, 149 प्रकरण लंबित

Sun, 21 Sep 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's obstacle in solar panel installation, 149 cases pending
बरेली। बिजली निगम और बैंकों की हीलाहवाली से पीएम सूर्यघर योजना जिले में गति नहीं पकड़ पा रही है। 149 प्रकरण बिजली निगम के स्तर पर लंबित हैं। 70 से अधिक लाभार्थियों की फाइलों पर बैंकों ने लोन स्वीकृत नहीं किया है। वेंडर ने घूस मांगने की बात भी डीएम को बताई है। इस पर डीएम ने संबंधित का नाम और विवरण मांगा है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह शनिवार को विकास भवन सभागार में पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। पीओ नेडा अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में वर्ष 2024-25 में पांच हजार और इस वर्ष 12,641 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। अब तक 9,565 घरों पर सोलर रूफटॉप स्थापित किया जा सका है। डीएम ने वेंडरों को लक्ष्य देकर सोलर रूफटॉप स्थापित कराने के लिए कहा। इस दौरान वेंडरों ने समस्याएं गिनाईं। कहा, सोलर पैनल से बिजली का जितना उत्पादन होता है, बिजली निगम उपभोक्ताओं के बिल में उसे समायोजित नहीं करता। लाभार्थियों को लोन देने में बैंक भी आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और बुधवार सुबह 10 से पांच बजे तक मुख्य अभियंता कार्यालय में कैंप लगाकर समस्याएं निस्तारित करने की हिदायत दी। डीएम ने चेतावनी देकर कहा कि अगली बैठक 29 सितंबर को होगी। तब तक संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed