फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity Corporation issued RC in the name of woman 15 years after her death

Bareilly: विद्युत निगम का कारनामा, मौत के 15 साल बाद महिला के नाम जारी कर दी 1.44 लाख रुपये की आरसी

Tue, 10 Sep 2024 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Sep 2024 03:02 PM IST
सार

बरेली में बिजली निगम का अजब कारनामा सामने आया है। 15 साल वर्ष पहले जिस महिला की मौत हो चुकी है, उसके नाम से आरसी जारी कर दी गई। 

विज्ञापन
Electricity Corporation issued RC in the name of woman 15 years after her death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जिस महिला की मृत्यु 15 साल पहले हो चुकी है, उसके नाम से बिजली निगम ने 1.44 लाख रुपये की आरसी जारी कर दी है। सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। मुख्य अभियंता से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


शहर के बड़ा बाजार निवासी सुदर्शन कुंवर पत्नी देवेंद्र बहादुर की मौत मार्च 2009 में हो चुकी है। उनके नाम पर बिजली कनेक्शन था। इस पर विद्युत निगम का 1.44 लाख रुपये से ज्यादा बकाया हो गया। इसके बाद विद्युत निगम ने सुदर्शन कुंवर के नाम से आरसी जारी कर दी।

विज्ञापन

दो साल तक करते रहे टालमटोल 
साहूकारा निवासी आशीष अग्रवाल ने इस संबंध में आरटीआई के जरिये जानकारी मांगी तो दो साल तक विद्युत निगम के अधिकारी टालमटोल करते रहे। इसके बाद अधिकारियों ने आरटीआई के तहत दी जानकारी में आरसी जारी किए जाने की बात को स्वीकार किया। 

आशीष अग्रवाल ने इसकी शिकायत मुख्य अभियंता रणविजय सिंह से करते हुए कहा है कि जिस महिला की 15 साल पहले मौत हो चुकी है उससे बकाया की वसूली नहीं हो सकती। जिम्मेदारों को महिला के वारिसान के नाम आरसी जारी करनी चाहिए थी। मुख्य अभियंता ने जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed