फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electrical department four days 18 crore mobilized in

बिजली विभाग ने चार दिनों  में जुटाए 18 करोड़ रुपये

Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 15 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electrical department four days 18 crore mobilized in
black money
1000 और 500 रुपये के नोट बिजली और टेलीफोन बिल में जमा करने की छूट मिलने से बकाएदारों में जोश दिख रहा है। पुरानी करेंसी से बकाया बिल जमा करने की तारीख भी बढ़ गई है। बिजली विभाग ने अवकाश रद कर विशेष काउंटर लगवाए हैं, लेकिन बीएसएनएल इस मामले में उदासीन दिखा।
विज्ञापन

बिजली विभाग जिले भर में एक माह में औसतन 30-35 करोड़ रुपये का ही राजस्व जुटा पाता है। इस माह बड़े नोट अचानक बंद होने से बकाएदार और विभाग दोनों ही प्रभावित हो गए। शोर मचा तो 11 नवंबर से बिजली और शनिवार 12 नवंबर से बीएसएनएल में बकाया बिल पुरानी करेंसी से जमा करने की अनुमति मिल गई। बिजली चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने शनिवार, रविवार और सोमवार का अवकाश रद करते हुए मंडल भर में अतिरिक्त कलेक्शन काउंटर खुलवा दिए और दर्जन भर मोबाइल वैन भी दौड़ा दीं। प्रतिबंधित करेंसी बिजली बिल में जमा करने की अनुमति मिलने पर 11 से 14 नवंबर तक रिकार्ड 18 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। विभागीय अफसर बताते हैं कि शहरी उपभोक्ताओं ने 15 करोड़ और ग्रामीण बकायेदारों ने सवा तीन रुपये करोड़ रुपये जमा किए हैं। इस तरह चार दिनों में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया राजस्व जमा हो चुका है। एसई शहर मनोज पाठक ने बताया कि 24 नवंबर तक पुरानी करेंसी से बकाया जमा कराया जा सकता है। उधर, बीएसएनएल ने काउंटर ही नहीं खुलवाए, इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed