{"_id":"69090b947f1a21e06e06b62a","slug":"electric-wires-fell-from-poles-bike-rider-saved-his-life-by-jumping-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3127-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खंभों से गिरे बिजली के तार, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खंभों से गिरे बिजली के तार, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
तहसील रोड़ पर पडे खम्भे
रात आठ तक नहीं आई बिजली, लोगों ने निगम पर लगाया आरोप
मीरगंज। तहसील रोड पर खंभे से कई महीनों से झूल रहे तार सोमवार शाम करीब चार बजे गिर पड़े। इस दौरान यहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान बिजली गुल हो गई, जो रात आठ बजे तक सुचारु नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
लोगों ने बताया कि बार-बार एसडीओ और जेई को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर केबल को कसने और खंभों की मरम्मत की मांग की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। विभाग की इसी लापरवाही के चलते सोमवार शाम हादसा होते-होते रह गया। शाम करीब चार बजे तहसील रोड से गुजर रहे एक कैंटर में लटकता केबल फंस गया। झटका लगते ही बिजली का पोल और तार जोरदार आवाज के साथ सड़क पर गिर पड़े। उसी समय वहां से गुजर रहे वीरेंद्र निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रोड से खंभे हटवाकर यातायात शुरू कराया। हालांकि इस घटना से रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। संवाद
नए खंभे लगाने का कार्य है जारी : जेई
जेई करुणेश मिश्रा ने बताया कि बिजली कर्मियों को भेजकर रोड से खंभे हटवाया गया है। नए खंभे लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।