{"_id":"6afd561e6ca30b3c85052a87","slug":"electric-tempo-catches-fire-on-the-road-in-shahi-bareilly-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सड़क पर इलेक्ट्रिक टेंपो में लगी आग, बस स्टैंड तिराहे पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सड़क पर इलेक्ट्रिक टेंपो में लगी आग, बस स्टैंड तिराहे पर मची अफरातफरी
Wed, 18 Nov 2026 01:09 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाही (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
बरेली के शाही क्षेत्र के मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर मंगलवार शाम एक इलेक्ट्रिक टेंपो में आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, पर टेंपो पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन
टेंपो में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली के शाही कस्बा में मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक इलेक्ट्रिक टेंपो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के कबरा नगरिया गांव निवासी अजय पाल ने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले कंपनी से इलेक्ट्रिक टेंपो खरीदा था। टेंपो चलाकर वह अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाते थे। उनका आरोप है कि टेंपो में पिछले कुछ दिनों से लगातार खराबी आ रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने कंपनी से भी की थी।
विज्ञापन
चालक ने तिराहे पर रोका था टेंपो
मंगलवार शाम वह टेंपो वापस करने के लिए एजेंसी पर जा रहे थे। रास्ते में शाही के मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुक गए। इसी दौरान अचानक टेंपो में खराबी आई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते टेंपो आग का गोला बन गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी और सतर्कता से आसपास खड़े लोगों और वाहनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि अजय पाल का टेंपो पूरी तरह जल गया। रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा छिन जाने से टेंपो मालिक के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
