तीन दिन से टूटा पड़ा रहा तार, करंट से बच्चे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर उपकेंद्र से पोषित एजाज नगर गौटियां में गुरुवार को हजियापुर के अकबर का बेटा नजाकत कूड़ा बीनने आया था। अकबर भी कबाड़ का काम करते हैं। नजाकत के दो भाई और हैं। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगाें ने बताया कि करीब चार बजे कूड़ा बीनते-बीनते नजाकत का पैर टूटे हुए बिजली के तार पर पड़ा और वह वहीं तड़पने लगा। आसपास गंदा पानी भरा था, इससे करंट और तेज हो गया। उसके साथ कूड़ा बीन रहा एक और बच्चा करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। लोगाें ने डंडे से तार छुड़ाकर नजाकत को बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। बच्चे की मौत के बाद लोगों ने शव को मेज पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद आई पुलिस ने शव को जबरदस्ती छीना और पोस्टमार्टम हाउस ले आई। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
--कोट---
तार सुबह टूटा था। कर्मचारियों ने उसे पोल पर बांध दिया था और दूसरे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ने तार खोल दिया और करंट भी आ गया। मामले की जांच की जाएगी।
- नंदलाल, एक्सईएन खंड तीन