फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

हाईटेंशन लाइन की चपेट में पीलीभीत के मजदूर की मौत

Tue, 23 Jun 2015 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Jun 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में छत पर काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।

विज्ञापन

सोमवार को राजीव नगर में राजवीर सिंह के मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। कैंट निवासी मिस्त्री दयाराम के साथ तीन मजदूर काम कर रहे थे। इनमें पीलीभीत के बीसलपुर थाना अंतर्गत गांव राजूपुर निवासी सोबरन मौर्य और सुरेश तथा पुन्नापुर का इसरायल शामिल थे। मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसलिए मिस्त्री और मजदूरों को आगाह किया गया था कि छत पर बैठकर ही काम करें। काम खत्म होने से आधा घंटा पहले धोखे से सोबरन उठकर खड़ा हो गया। इससे उसका सिर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ सोबरन की चीख हवा में गूंजी और वह धड़ाम से गिर पड़ा। दहशत में आए मिस्त्री मजदूर छत से भाग खड़े हुए। थोड़ी ही देर में काफी भीड़ लग गई। गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। बारादरी पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed