{"_id":"668b3ee52b743c4b6d01e6f6","slug":"election-steering-committee-canceled-the-election-called-an-emergency-meeting-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102380-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनाव संचालन समिति ने किया चुनाव निरस्त, बुलाई गई आपात काल बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनाव संचालन समिति ने किया चुनाव निरस्त, बुलाई गई आपात काल बैठक
विज्ञापन
नवाबगंज। बीते दिनों अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन की निर्विरोध चुनी गई कार्यकारिणी चुनाव को सदस्यों के विरोध के चलते चुनाव संचालन समिति ने निरस्त कर दिया। कमेटी के कार्यवाहक सदर ने रविवार की शाम को बोर्ड ऑफ कंट्रोल की आपात बैठक बुलाई।
तीन दिन पहले हुए अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के चुनाव में चार पदाधिकारियों को निर्विरोध घोषित किया गया था। इस मामले में नायब सदर के प्रत्याशी शकील सिद्दीकी उर्फ वद्दन ने अपना नामांकन लिखित रूप में वापस नहीं लिया था। वह वापसी का पत्र लेकर आवेश में वहीं फाड़कर चले आए थे। इसी को आधार बनाकर कमेटी के तीन दर्जन सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर कर कमेटी के कार्यवाहक सदर आदिल हुसैन उर्फ बफाती को एक पत्र देकर चुनाव को निरस्त किए जाने की मांग की थी। इस पत्र में चुनाव संचालन समिति के एक सदस्य के साथ सदर का अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले के भी हस्ताक्षर शामिल थे।
कार्यवाहक सदर को मिले शिकायती पत्र पर उन्होंने शनिवार की रात चुनाव संचालन समिति की बैठक बुलाई थी, जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्य खुर्शीद अहमद अंसारी, मौलाना अख्तर सिद्दीकी आदि ने सदस्यों की शिकायत और विरोध को देखते निर्विरोध हुए चुनाव को निरस्त कर दिया। संवाद