{"_id":"747d3b8723ddc276157fe2e8598d9549","slug":"election-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव न कराने पर कालेज की ग्रांट होगी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव न कराने पर कालेज की ग्रांट होगी बंद
बरेली
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कालेजों की आनाकानी सूबे की समाजवादी सरकार को रास नहीं आ रही है। सोमवार को बरेली आए बदायूं के सांसद और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में भले ही छात्रसंघ चुनाव को लेकर तमाम नियम कायदों के कसीदे गढ़े जा रहे हों, लेकिन कालेज स्तर में इसे करवाने के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। अगर किसी कालेज ने छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाई तो उसका अनुदान बंद किया जाएगा।
सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होकर कहा धर्मेंद्र यादव ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव से ही अच्छे नेता निकलते हैं। यह हमारी पार्टी की पहचान है। कई उपद्रवी छात्र इसक ी आड़ में बदनामी करा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे उन छात्राें को नहीं छोड़ सकते जो इसे आधार बनाकर राजनीति में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार छात्रसंघ कराने के लिए राजी है। पंचायत चुनाव पर उन्हाेंने सपा को ही जितने वाली पार्टी बताया। संसद में अचानक भाजपा सरकार का समर्थन देने पर उन्हाेंने कहा कि सपा ने कभी सुषमा का इस्तीफा नहीं मांगा था। पांच सांसदाें के निलंबन पर पार्टी विरोध में थी। नेता जी कभी नहीं चाहते कि संसद न चले। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा वैट बढ़ाए जाने के फैसले को उन्हाेंने टाल दिया।
- सछास से जुड़े बदनाम कार्यकर्ताआें पर होगी कार्रवाई
समाजवादी छात्र सभा को बदनाम करने वाले छात्र नेताओं की शिकायत पर सांसद गंभीर दिखे। उन्हाेंने कहा कि पिछले दिनाें हुई अनूप यादव की घटना पर एफआईआर दर्ज हो गई है, जल्द कार्रवाई होगी। साथ ही जितने भी युवक सभा से जुड़कर गुंडागर्दी कर रहे हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा। यह बर्दाश्त भी नहीं है।
विज्ञापन
- लाल फाटक पर बंद हो ओवरलोडिंग, बने
सांसद ने कहा कि बदायूं- बरेली फोर लेन का काम तो पूरा हो गया है, लेकिन इसके बीच सबसे कमजोर कड़ी लाल फाटक है। जहां ओवरलोडिंग के चलते दिन भर वाहनाें की कतार लगी रहती है और परेशानी होती है। उन्हाेंने कहा कि लाल फाटक पर ब्रिज बनाने का काम केंद्र सरकार का है। उन्हाेंने केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार को भी आड़े हाथाें लेते हुए कहा कि सात बार सांसद बनने के बाद भी वह विकास पर ध्यान नहीं देते हैं।
- सरकार के पास नहीं है ज्यादा खजाना
आईजीसीएल के शुभारंभ पर आए तो खेल पर भी वे बोले। कहा कि यूपी सरकार खेल को प्रोत्साहित करनेे में लगी हुई है। महिलाआें को भी आगे बढ़ा रही है। इतना किसी सरकार ने पहले नहीं किया। बरेली कालेज में खेल की स्थिति पर उन्हाेंने कहा कि जल्द ही एक बैठक में इस मामले को रखूंगा।