{"_id":"66ff31ec2d3d04ea4d091397","slug":"elderly-woman-dies-after-falling-into-toilet-of-upasana-express-bareilly-news-c-4-lko1018-494807-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उपासना एक्सप्रेस के टॉयलेट में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उपासना एक्सप्रेस के टॉयलेट में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
बरेली। देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली 12328 उपासना एक्सप्रेस के टॉयलेट में गिरने से कोलकाता निवासी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद जंक्शन पर शव उतारा गया। मेडिकल टीम ने चेकअप के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
पश्चिमी बंगाल के कोलकाता के वीएल शाह रोड नई अलीपोरे निवासी 65 वर्षीय रेनू दास अपनी बहन रूमा राय के साथ उपासना एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। बृहस्पतिवार तड़के वह टॉयलेट गईं लेकिन बाहर नहीं आईं। काफी देर होने पर बहन ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद तड़के 4:20 बजे कंट्रोल रूम के जरिये सूचना दी गई। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर कैरिज एंड वैगन विभाग की टीम ने किसी तरह टॉयलेट का दरवाजा खोला। मेडिकल टीम बुलाकर रेनू दास का चेकअप कराया गया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के बाद एंबुलेंस के जरिये शव लेकर रवाना हो गए। संवाद