फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव चंपतपुर में संदिग्ध हालात में 65 वर्षीय वृद्ध राम प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश का शव सोमवार सुबह मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव निवासी राम प्रकाश लंबे समय से लकवा ग्रस्त थे। उनका इलाज भाई पूरन करा रहे थे। सोमवार अलसुबह उनका घर में शव मिला। सूचना पर पहुंची इकलौती बेटी मैका देवी पत्नी कालीचरण निवासी सहासिया हुसैनपुर थाना सीबीगंज ने पुलिस बुला लिया। संवाद
विज्ञापन

जमीन के लिए है विवाद : एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि राम प्रकाश के नाम लगभग 12 बीघा जमीन है। इसकी अच्छी खासी कीमत है। जमीन को लेकर चाचा-भतीजी में विवाद है। ग्रामीणों ने बताया भाई पूरन कई वर्षों से राम प्रकाश की सेवा कर रहे हैं। बेटी की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वैसे राम प्रकाश काफी समय से बीमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed