{"_id":"670e1e262e9ce21ba30be543","slug":"elderly-man-dies-after-being-run-over-by-vehicle-in-bareilly-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवजात पोते के लिए गाय का दूध लेकर जा रहे दादा की हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवजात पोते के लिए गाय का दूध लेकर जा रहे दादा की हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां
Tue, 15 Oct 2024 01:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:19 PM IST
सार
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में साइकिल सवार बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह अपने नवजात पोते के लिए गाय का दूध लेकर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव आसपुर पीतमराय निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश की नैनीताल हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके भतीजे ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे वह साइकिल से गाय का दूध लेकर शहर की ओर जा रहे थे। इनके बेटे रामवीर की पत्नी सरस्वती ने सोमवार को एयरपोर्ट के पास निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। वह जच्चा बच्चा के लिए गांव से गाय का दूध लेकर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
हाइवे पर बिलवा कट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। बुजुर्ग ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेब में रखे कागजों से शव की पहचान की और उसे मोर्चरी में रखवा कर परिवार को सूचना दी। ओमप्रकाश के दो बेटे हैं। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पत्नी प्रेमवती ने बताया कि परिवार में बच्चे के जन्म की खुशी का माहौल था लेकिन अब मातम पसरा है।
विज्ञापन