फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elder brother dies of heart attack in shock of younger brother death in bareilly

Bareilly News: छोटे भाई को सांप ने डसा... सदमे में बड़ा भी चल बसा, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

Thu, 16 Feb 2023 02:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 02:57 PM IST
सार

बरेली के शाही कस्बा निवासी दो किसान भाइयों की मौत हो गई। छोटे भाई को सांप ने डसा लिया था। उसकी मौत के सदमे में बड़े भाई की जान भी चली गई। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Elder brother dies of heart attack in shock of younger brother death in bareilly
मुंशीलाल और सूरजपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शाही क्षेत्र में फसल में पानी लगाते समय मंगलवार रात एक किसान को सांप ने डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। छोटे भाई की मौत का सदमा लगने से बुधवार को बड़े भाई की भी हार्ट अटैक से जान चली गई। एक घर में दो भाइयों के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई इस घटना पर अचंभित है।

विज्ञापन


कस्बा शाही के मोहल्ला गांधी नगर निवासी मुंशीलाल मंगलवार देर शाम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्हें सांप ने डस लिया। मुंशीलाल किसी तरह घर पहुंचे। परिजन बेहोशी की हालत में उन्हें फतेहगंज पश्चिमी के हकीम के पास ले गए। कई जगह झाड़फूंक कराने के बाद देर रात अस्पताल ले गए, जहां उन्हें चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना शाही थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

हार्टअटैक से बड़े भाई की मौत 

इधर, भाई की मौत का सदमा बड़े भाई सूरजपाल (50) बर्दाश्त नहीं कर सके। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उन्हें हार्टअटैक पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। गमगीन माहौल देख हर किसी को आंखें नम हो गईं। पूरा कस्बा शोक के कारण सन्नाटे में डूब गया। सूचना पाकर बरेली सांसद संतोष कुमार गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी शोक जताने पहुंचे।

बच्चों के सिर से उठा पिताओं का साया

मुंशीलाल अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्र रोहित और पत्नी फूलवती को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। वहीं, सूरजपाल के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों की मौत से बच्चों के आंसू नहीं थम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed