{"_id":"5d1bb7d08ebc3e3ce13aee5a","slug":"eilly-city-civic-amenities-bareilly-news-bly367115897","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल सुभाषनगर पुलिया पर बंद रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल सुभाषनगर पुलिया पर बंद रहेगा आवागमन
विज्ञापन
बरेली। मानसून में जलभराव के चलते सुभाषनगर पुलिया पर कई लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। इसी के चलते इस बार मानसून की दस्तक से पहले सुभाष नगर पुलिया पर दो दिनों तक सघन सफाई कार्य चलाने का निर्णय किया गया है, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। सफाई कार्य के चलते बुधवार से दो दिन तक पुलिया पर आवागमन बंद रहेगा।
पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान के मुताबिक पुलिया बुधवार की सुबह से बंद रहेगी। सफाई कार्य का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहेगा। इसलिए दो दिनों तक पुलिया बंद होने से लोगों को सुभाष नगर आने-जाने के लिए बदायूं रोड और बरेली जंक्शन का फुट ओवरब्रिज से गुजरना होगा। सफाई कार्य के दौरान ट्रैफिक रोकने के लिए पुलिस से मदद मांगी गई है।