{"_id":"69b32301c4f81dd25c0e8821","slug":"eight-year-old-boy-buried-in-mud-for-an-hour-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-106704-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक घंटे तक मिट्टी में दबा रहा आठ वर्षीय बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक घंटे तक मिट्टी में दबा रहा आठ वर्षीय बच्चा
Fri, 13 Mar 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत उस समय सच साबित हो गई जब पालतू पिल्लों को निकालने के लिए कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने से बनी सुरंग में घुसे बच्चे के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बच्चे की हालत अब स्थिर है।
बरखन निवासी संतोष ने बताया कि वह बरेली-पीलीभीत हाईवे के किनारे स्थित गरगइया गांव के पास मौजूद गन्ने के कोल्हू पर काम करते हैं। पास ही झोंपड़ी डालकर रहते हैं। पत्नी जगदेई के साथ ही बेटे विपिन, सुनील, सोनू व बेटी किरन भी साथ ही रहती है। नजदीक ही कुत्तों ने पंजों से मिट्टी खोदकर सुरंग जैसी आकृति बना दी है। यह काफी गहरी है।
जगदेई ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब तीन बजे उनका आठ वर्षीय बेटा विपिन पालतू पिल्लों को निकालने के लिए इसके अंदर घुसा था। अंदर जाकर वह फंस गया। शोर मचाने पर लोग मौके पर जुटे मगर, उसे निकाला नहीं जा सका। इसी दौरान ढांग गिरने से वह मिट्टी के नीचे दब गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों ने जेसीबी को बुलाया। फावड़े से भी मिट्टी हटाई गई। करीब घंटेभर बाद विपिन को बाहर निकाला जा सका। उसके सुरक्षित बाहर आने पर मौके पर मौजूद लोगों के साथ ही परिवार वाले भी खुशी से झूम उठे। मां जगदेई काफी देर तक बेटे को सीने से लगाए बैठी रही।