फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight trains including intercity will run from today

आज से दौड़ेंगी इंटरसिटी समेत आठ ट्रेनें

Sun, 13 Jun 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eight trains including intercity will run from today
demo photo - फोटो : demo photo

कोरोना की वजह से डेढ़ साल से स्थगित थीं ज्यादातर ट्रेनें

विज्ञापन
बरेली। करीब डेढ़ साल से रद्द आठ ट्रेनों का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा मांग इंटरसिटी (04315) की थी जिसे चार दिन पहले मुरादाबाद मंडल ने चलाने का आदेश दिया था। रेलवे ने इन ट्रेनों का टाइम टेबिल जारी कर दिया है।

कोरोना संक्रमण की वजह से बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को पिछले साल मार्च में स्थगित कर दिया गया था। इसी के साथ कई और ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद कई ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो चुका है लेकिन इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस और बरेली-प्रयागराज यानी मुगलसराय एसक्सप्रेस नहीं चल सकीं। यात्रियों की मांग पर मुरादाबाद मंडल ने इन ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भी भेजा लेकिन रेलवे बोर्ड से अनुमति नहीं मिली। इस साल जब ट्रेनों के संचालन की अनुमति मिलने की आस बंध रही थी, तब तक कोरोना की दूसरी लहर आ गई। अब संक्रमण कम होने के बाद इन ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कब से और कहां के लिए

  • 04315 : बरेली-नई दिल्ली : 14 जून
  • 04316 : नई दिल्ली-बरेली : 14 जून
  • 05279 : सहरसा-आनंदविहार : 13 जून
  • 05280 : आनंदविहार -सहरसा : 14 जून
  • 04308 : बरेली-प्रयागराज : 14 जून
  • 04307 : प्रयागराज-बरेली : 15 जून
  • 04236 : बरेली-वाराणसी : 15 जून
  • 04235 : वाराणसी-बरेली : 14 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed