फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight robbers arrested for robbery in Jal Akash warehouse in Bareilly

Bareilly: जल आकाश कंपनी के गोदाम में हुई डकैती का खुलासा, आठ बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 03:30 PM IST
सार

एसपी सिटी राहुल भाटी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंडिया नहर की पुलिया से आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। चार बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Eight robbers arrested for robbery in Jal Akash warehouse in Bareilly
पुलिस ने दबोचे डकैती के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में जल आकाश कंपनी के गोदाम में हुई डकैती का खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चार बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। इनमें नवाबगंज का कबाड़ी भी शामिल है, जो चोरी डकैती का माल कम दाम में खरीद लेता था। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन


चौकीदारों को बंधक बनाकर की थी वारदात 
नौ नवंबर की रात जल आकाश के गोदाम में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार तुलाराम व राज खां को बंधक बनाकर करीब आठ लाख रुपये कीमत का माल लूट लिया था। वह लोहे का सामान लोडर में लादकर ले गए थे। विरोध करने पर चौकीदारों की पिटाई की थी। गोदाम के सुपरवाइजर राजेश यादव ने तहरीर थाने में दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार दिया था। एसएसपी ने पुलिस को फटकार लगाई, तब रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बंडिया नहर की पुलिया से आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। चार बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। इन बदमाशों ने जल आकाश के गोदाम में चौकीदारों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की निशानदेही पर लूट और चोरी किए गए माल समेत दो गाड़ियां बरामद की गई हैं। सभी बदमाशों पर अलग-अलग थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बदमाश पकड़े गए 
  1. मोहम्मद्दीन पुत्र अब्दुल गनी निवासी मोहल्ला जाटवपुरा रिठौरा
  2. ताहिर पुत्र निसार अहमद मंसूरी निवासी गांव महेशपुर, सीबीगंज 
  3. मुनाजिर पुत्र इकबाल अल्वी निवासी गांव महेशपुर, सीबीगंज 
  4. वकील पुत्र शहीद अहमद निवासी ईड जागीर, नबाबगंज 
  5. गडुडू उर्फ भूरा पुत्र शरीफ अहमद मंसूरी निवासी गांव महेशपुर, सीबीगंज
  6. साजिद पुत्र लियाकत मंसूरी निवासी पैगा नगरी, मीरगंज 
  7. सलमान अली पुत्र नवीहसन अल्वी निवासी महेशपुर सीबीगजं
  8. इरफान पुत्र इकरार निवासी तिलमास, मीरगंज

ये आरोपी हैं फरार 
  1. निजामुद्दुीन पुत्र रज्जाक निवासी महेशपुर, सीबीगंज 
  2. जाहिद पुत्र मैकू निवासी महेशपुर, सीबीगंज 
  3. अकरम पुत्र मुन्ने कुरैशी निवासी मिलक, जिला रामपुर 
  4. रामपाल गुप्ता पुत्र पूरनलाल निवासी कबाड़ खाना रोड तोप चौराहा, नवाबगंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed