फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight policemen suspended for persistent absence and negligence in Bareilly

Bareilly News: लगातार गैरहाजिरी और लापरवाही पर पड़ी भारी, एसएसपी ने आठ पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Tue, 14 Apr 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 02:56 AM IST
सार

बरेली में लगातार गैरहाजिरी और लापरवाही आठ सिपाहियों पर भारी पड़ गई। एसएसपी ने इन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। आठ सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।   

विज्ञापन
Eight policemen suspended for persistent absence and negligence in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लगातार गैरहाजिरी व लापरवाही के आरोप में एसएसपी ने आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई है। एसएसपी के पीआरओ अमित पांडेय ने बताया कि यूपी 112 के मुख्य आरक्षी विजय कुमार 25 मार्च को तीन दिन के अवकाश पर गए थे, पर लौटे नहीं। 13 नवंबर 2025 को पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी विनेश कुमार की ड्यूटी बंदी पेशी सेशन हवालात में थी। चेकिंग के दौरान वह ड्यूटी पर नहीं मिले। फतेहगंज पूर्वी थाने के मुख्य आरक्षी राजवीर सिंह नौ मार्च को अवकाश पर जाने के बाद नहीं लौटे।

विज्ञापन


इसी तरह थाना देवरनियां के मुख्य आरक्षी सुनील कुमार आठ फरवरी को 29 दिन के अवकाश पर गए थे, पर अब तक गैरहाजिर चल रहे हैं। पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार के विरुद्ध कार्य एवं आचरण के संबंध में शिकायत पर जांच की गई। आरोप सही पाए गए। शाही थाने के आरक्षी अनिल चौधरी की ड्यूटी दुनका चौकी में थी। एक फरवरी को वह गैरहाजिर मिले थे। पुलिस लाइन के आरक्षी राजू सिंह 29 मार्च से दो दिन के अवकाश पर थे। अवकाश के बाद भी गैरहाजिर हैं। पुलिस लाइन के आरक्षी बॉबी कुमार 17 जनवरी से तीन दिन के अवकाश पर गए थे पर लौटे नहीं। सभी को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed