फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight-month-old girl scorched due to mobile battery explosion

बैटरी फटने से आठ माह की बच्ची झुलसी

Sun, 11 Sep 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eight-month-old girl scorched due to mobile battery explosion
बरेली। फरीदपुर के गांव पचौमी में मोबाइल की बैटरी फटने से आठ माह की बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बच्ची के पिता सुनील ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर मोबाइल की बैटरी डाउन होने पर वह उसे चार्जिंग पर लगाकर छप्पर के ऊपर लटकाकर चले किसी काम से चले गए थे। छप्पर के नीचे चारपाई पर आठ माह की बेटी नेहा लेटी हुई थी। चार्जिंग के दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई। मोबाइल फटकर चारपाई पर गिरने की वजह से बिस्तर ने आग पकड़ ली। आठ माह की बेटी नेहा के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो आग की लपटे काफी ऊंची हो गई थी। परिवार ने किसी तरह बच्ची को बचाया लेकिन तब तक उसकी पीठ काफी जल गई थी। इसके बाद वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मां कुसुम ने बताया कि हादसे से पहले वह बच्ची को चारपाई पर लिटाकर कपड़े धोने गई थी। धमाके की आवाज सुनकर पहुंची तो बच्ची लपटों से घिरी थी। जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed