फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight lakh card holders will get free ration in May also

मई में भी आठ लाख कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त राशन

Thu, 23 Apr 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh card holders will get free ration in May also
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AITMC

प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना देने के लिए 7870 क्विंटल का होगा आवंटन

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन के दौरान मई में भी करीब 99 हजार अंत्योदय सहित करीब आठ लाख कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग ने कोटेदारों को उठान कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा प्रति कार्ड एक किलो चना देने के लिए भी करीब आठ हजार क्विंटल की आपूर्ति कराई जा रही है।

लॉकडाउन में गरीबों को राहत देने के लिए शासन ने अप्रैल में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के करीब आठ लाख कार्ड धारकों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया है। पहले चरण में सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया, जबकि दूसरे चरण में 15 अप्रैल से शुरू हुए वितरण में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी दोनों ही तरह के कार्डों पर प्रति यूनिट पांच किलो चावल उपलब्ध कराया गया है। पूर्ति अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था मई में भी लागू रहेगी। इसके लिए सभी करीब 1800 कोटेदारों को समय से खाद्यान्न के उठान करने के निर्देश हैं। इसके अलावा प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चना भी उपलब्ध कराया जाना है। जिले भर के लिए 7870 क्विंटल का आवंटन होना है। सरकारी गोदामों से इसका भी जल्द उठान कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed