फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight hours not to run trains;

आठ घंटे नहीं चलीं ट्रेनें, यात्रियों में मचा हाहाकार

Sun, 19 Nov 2017 02:17 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 19 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में शनिवार को करीब आठ घंटे तक ट्रेनों का संचालन रुका रहा। ट्रैक पर मरम्मत के लिए हालांकि बरेली के इंजीनियरिंग विभाग को 12:10 बजे ब्लॉक दिया गया लेकिन इससे पहले सुबह साढ़े नौ बजे से ही ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया। लखनऊ-बरेली-मुरादाबाद के बीच दर्जनों ट्रेनें इसके चलते रास्ते में खड़ी रहीं। हालांकि इसके बावजूद ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया। लिहाजा रविवार को भी लखनऊ-मुरादाबाद और मुरादाबाद-सहारनपुर सेक्शन में काम जारी रहेगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।
शनिवार को बिलपुर से रसुइया स्टेशनों के बीच, भिटौरा और परसाखेड़ा के बीच और कैंट रेलवे स्टेशन से लाल फाटक के बीच डाउन लाइन पर मरम्मत कराई गई। रेलवे पहले ही घोषणा कर चुका है कि मरम्मत के बड़े काम ब्लॉक देकर अब हर शनिवार और रविवार को पूरे कराए जाएंगे। इसी क्रम में शनिवार को बिलपुर और रसुइया स्टेशन पर अप और डाउन लाइनों का संपर्क बनाने वाली क्रासिंग की पुरानी हो चुकी 52 किलो भार की पटरी को बदलकर 60 किलो की पटरी बिछाई गई। रसुइया और पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन के बीच पुल संख्या 1014 के जर्जर स्लैब बदले गए। रेलवे ट्रैक पर काम शुरू होने के बाद बरेली से शाहजहांपुर के बीच स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया। 14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13152 जम्मू कोलकाता, 13308 किसान एक्सप्रेस को पीछे के स्टेशनों पर रोका गया। दूसरी तरफ शाहजहांपुर से 8:20 बजे बरेली जंक्शन आने वाली बरेली रोजा और मुगलसराय एक्सप्रेस को कैंट स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया। यह ट्रेन दो बजे के बाद बरेली जंक्शन पहुंची। शाहजहांपुर के पास भी रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने का काम किया गया। बिठौरा और परसाखेड़ा के बीच भी रेल पटरी पर काम किया गया।  कैंट रेलवे स्टेशन से लाल फाटक के बीच में डाउन लाइन के बीच ट्रैक बदला गया। 
विज्ञापन


रविवार को भी रहेगी दिक्कत 
रेलवे के मुताबिक रविवार को प्रयाग बरेली पैसेंजर ट्रेन करीब 100 मिनट लेट चलेगी। 14236 बनारस बरेली एक्सप्रेस और त्रिवेणी एक्सप्रेस भी लखनऊ और बरेली के बीच निरस्त रहेगी। रविवार को भी बिलपुर और रसुइया स्टेशनों पर काम जारी रहेगा। इस दौरान बिलपुर का गेट नंबर 344 भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगा ब्लॉक से 15 घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें 
लखनऊ से मुरादाबाद और सहारनपुर सेक्शन पर कई जगह मरम्मत कार्यों के चलते ट्रेनों की समय सारणी ध्वस्त हो गई। 15005 राप्तीगंगा एक्सप्रेस सुबह सात बजे जंक्शन आना था जो पंद्रह घंटे देरी से रात दस बजे पहुंची। अपलाइन की आला हजरत एक्सप्रेस भी बारह घंटे देरी से चली। अवध आसाम एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोका गया, यह ट्रेन सुबह सवा नौ बजे की जगह आठ घंटे बाद जंक्शन पहुंची। सुबह 11 बजे आने वाली उपासना एक्सप्रेस छह घंटे बाद जंक्शन पहुंची। डाउन लाइन की गंगा सतलज एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें फंसी रही और घंटों देरी से पहुंची। 
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed