फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid ul adha 2025 People Namaz offered in Idgahs and mosques in Bareilly

Eid ul-Adha 2025: खुदा के सजदे में झुके सिर... बरेली की ईदगाहों-मस्जिदों में अदा की गई नमाज; देखें वीडियो

Sat, 07 Jun 2025 01:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

बरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर शनिवार को ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अल्लाह की बारगाह में हजारों लोगों के सिर सजदे में झुके। नमाज के बाद देश में अमन, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की गई। 

विज्ञापन
Eid ul adha 2025 People Namaz offered in Idgahs and mosques in Bareilly
नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद-उल-अजहा पर शनिवार को नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को मुबाकरबाद दी। ईदगाह के साथ ही शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। इमामों ने हजरत इब्राहीम व हजरत इस्माइल की कुर्बानी की दास्तां बयां की। शहर में मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में 10 बजे काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा कादरी (असजद मियां) ने अदा कराई। यहां हजारों लोगों ने नमाज अदा की। 

विज्ञापन


दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में सुबह 10:30 बजे, दरगाह ताजुश्शरिया पर सुबह 6:30 बजे, दरगाह शराफत मियां पर सुबह सात बजे, खानका वामिकिया पर सुबह 7:30 बजे, दरगाह बशीर मियां की दरगाह मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, खानकाह नियाजिया में सुबह नौ बजे नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-ओ-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ईद-उल-अजहा पर शहर से लेकर देहात तक रौनक देखी गई। 

विज्ञापन

जिलेभर में रही कड़ी सुरक्षा 
बरेली में ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर जिलेभर में कड़ी सुरक्षा रही। संवेदनशील स्थानों पर पीएसी व आरएएफ की तैनाती की गई। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच एसपी, दस सीओ, 75 इंस्पेक्टर, 435 दरोगा, 600 दीवान, 1100 कांस्टेबल, 250 महिला आरक्षी की तैनाती की गई। 56 क्विक रेन्पॉन्स टीमें, दो कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ लगाई गई। 

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने टीम के साथ किला क्रॉसिंग, बडा बाजार, कुतुबखाना, बांस मंडी, साहू गोपीनाथ, सैलानी, मीरा की पैठ, शाहदाना, पुराना शहर, एजाज नगर गौटिया आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से बात की। वहीं शुक्रवार को डीएम ने बाकरगंज स्थित ईदगाह और जामा मस्जिद क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कुर्बानी के वीडियो न बनाएं और न ही उन्हें सोशल मीडिया पर डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed