{"_id":"5d51c8208ebc3e6cf72236a5","slug":"eid-bareilly-news-bly3721883162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज के लिए ठहरे कांवड़िया तो नमाजियों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज के लिए ठहरे कांवड़िया तो नमाजियों ने बरसाए फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। बकरीद और सावन का अंतिम सोमवार एकसाथ होने से पुलिस-प्रशासन जहां तनाव में था, वहीं बहेड़ी में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश कर समाज को संदेश देने का काम किया। नमाज के वक्त कांवड़ियों ने डीजे बंद करके नमाज पूरी होने का इंतजार किया, तो नमाज पढ़कर निकले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
नमाज और कांवड़ यात्रा के दौरान कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस ने बहेड़ी के दोनों प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर सुबह से ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया था। पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रहे थे। एसडीएम ममता मालवीय पुलिस बल के साथ सुबह तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। उनके निर्देश पर पुलिस ने केशवपुरम में रेलवे फाटक के पास भी बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस बीच कांवड़ियों के कुछ जत्थे केशवपुरम के बैरियर पर पहुंचे और कस्बे में प्रवेश करने की जिद करने लगे। एसडीएम ने उन्हें ईद की नमाज का हवाला देकर कुछ देर विश्राम को कहा तो वे मान गए। नमाज अदा होने के बाद मुख्य मार्ग से कांवड़ियों को गुजारा गया तो मुस्लिम समुदाय के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर रवाना किया। इस दौरान नसीम अहमद, सलीम चंदा, नासिर रजा खां, पूर्व चेयरमैन अंजुम रशीद, पूर्व सभासद छोटे सलमानी, आरिफ एडवोकेट, आरिफ अहमद आदि मौजूद रहे।