{"_id":"5e654e1b8ebc3ec7531bcd53","slug":"egg-fund-also-collapsed-60-consumption-decreased-30-rate-bareilly-news-bly3989380155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे का फंडा भी चौपटः 60 फीसदी खपत घटी.. 30 फीसदी रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडे का फंडा भी चौपटः 60 फीसदी खपत घटी.. 30 फीसदी रेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : pixa
140 रुपये कीमत की क्रेट अब सिर्फ 105 रुपये में, फिर भी पहले जैसी सेल नहीं
विज्ञापन
बरेली। कोरोना की दहशत से चिकन के साथ अंडों का कारोबार भी तहस-नहस हो गया है। अंडों की जो क्रेट दुकानदार 140 रुपये में खरीद रहे थे, उसकी कीमत घटकर अब 105 रुपये रह गई है। हालांकि इसके बावजूद अंडों की सेल पहले की तरह नहीं रह गई है।
कोरोना फैलने के बाद चिकन और मटन की खपत पहले ही काफी कम हो चुकी है। अब अंडा कारोबार भी दम तोड़ने लगा है। कारोबारियों के मुताबिक बाजार में अंडों की सेल में लगभग 60 प्रतिशत तक कम हो गई है। अंडा कारोबारी जफर अनवर ने बताया कि जो अंडा पिछले सप्ताह तक छह और साढ़े छह रुपये में बिक रहा था वह अब पांच रुपये तो कहीं कहीं इससे भी कम कीमत में बिक रहा है। कीमत में इस कमी के बावजूद खरीददार नहीं है। कुछ मार मौसम की भी पड़ी है। सर्दी में अंडों की बिक्री ज्यादा रहती है।