फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat express will be runing between Tanakpur-Delhi

Vande Bharat: टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद, इज्जतनगर को मिलेंगी दो गाड़ियां

Mon, 19 May 2025 10:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 10:15 AM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर पैरवी की है। इसको लेकर राज्य और रेलवे के अधिकारियों ने बैठक भी की। इससे इस रूट पर वंदे भारत के संचालन की संभावनाएं बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Vande Bharat express will be runing between Tanakpur-Delhi
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इज्जतनगर रेल मंडल को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। एक गाड़ी के संचालन की तैयारियां पहले से चल रही हैं। यह वंदे भारत एक्सप्रेस रामनगर-आगरा के बीच चलाने की योजना है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। पिछले दिनों उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस रूट पर वंदे भारत के संचालन का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से देहरादून-लखनऊ और देहरादून-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर टनकपुर से दिल्ली के बीच दो नियमित ट्रेनें ही हैं। इनमें पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रोजाना और टनकपुर-दौरान एक्सप्रेस का संचालन अप-डाउन सप्ताह में चार-चार दिन किया जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: जून में सफर होगा मुश्किल, 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, चार को देरी से चलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पैरवी के बाद बढ़ी संभावनाएं 
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल को अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार है। इज्जतनगर मंडल वंदे भारत के लिए रूट तय कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की पैरवी के बाद टनकपुर-दिल्ली के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर संभावनाओं को तलाश किया जा रहा है।

मई के पहले सप्ताह उत्तराखंड के अधिकारियों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के डीआरएम समेत अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक कम से कम एक रूट पर वंदे भारत का संचालन शुरू हो जाएगा।

इन रूटों पर तलाशी जा रहीं वंदे भारत की संभावना
रेलवे ने लालकुआं-दिल्ली, लालकुआं-कानपुर, रामनगर-आगरा, रामनगर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के विकल्प रखे हैं। अब टनकपुर-दिल्ली रूट को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, मुरादाबाद मंडल के चार रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। दूसरी ओर इज्जतनगर मंडल इस मामले में पिछड़ा हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि इज्जतनगर को दो वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेंगी।

20 मिनट देरी से आई वंदे भारत, कोच में मच्छरों की शिकायत
लखनऊ-देहरादून के बीच चलने वाली 22545 वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को 20 मिनट की देरी से बरेली आई। इधर, ट्रेन के कोच नंबर सी-4 में मच्छरों को लेकर भी यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई। कोच की सीट नंबर 25 पर यात्रा कर रहे सुमित गुप्ता नाम के यात्री ने इस संबंध में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed