{"_id":"6828f984a5acf9dce4061d74","slug":"16-trains-will-be-diverted-four-will-run-late-bareilly-news-c-4-bly1015-642677-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: जून में सफर होगा मुश्किल, 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, चार को देरी से चलाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जून में सफर होगा मुश्किल, 16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, चार को देरी से चलाया जाएगा
Sun, 18 May 2025 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:33 AM IST
सार
जून में ट्रेन का सफर मुश्किल हो सकता है। फिरोजपुर मंडल में अगले माह मेगा ब्लॉक होगा। इसके चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला है। कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड में जांडियाला स्टेशन पर जून में होने वाले मेगा ब्लॉक का असर बरेली में भी दिखेगा। बरेली होते हुए गुजरने वाली 16 ट्रेनों को इस दौरान मार्ग बदलकर चलाया जाएगा। चार ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा। इनमें कुछ विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
छह जून को 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, छह से 22 जून तक 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष ट्रेन, छह से 23 जून तक 14650/14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, आठ जून को 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नौ से 19 जून तक 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, नौ से 19 जून तक 14673/14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 11 व 18 जून को 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 13, 15 और 17 जून को 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन, 13 जून को 04653 न्यू
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी-अमृतसर विशेष ट्रेन, 19, 20 और 21 जून को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 22 जून को 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, पांच से 19 जून तक 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 10 व 17 जून को 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, छह जून को 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस ब्यास-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ब्यास-तरन तारन-अमृतसर से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
देरी से चलाई जाएंगी यह गाड़ियां
14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 11 जून को, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 21 जून को, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 22 जून को 30 मिनट तक देरी से चलाई जाएंगी।