फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Efforts to remove power lines along Mahadev Setu, team inspected

Bareilly News: महादेव सेतु के किनारे बिजली लाइनों को हटाने की कवायद, टीम ने निरीक्षण किया

Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Efforts to remove power lines along Mahadev Setu, team inspected
बरेली। महादेव सेतु के दोनों किनारों पर दुकान-मकानों की छतों पर पड़ीं 11 केवी और सामान्य बिजली लाइनों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को बिजली निगम की टीम ने यहां निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महादेव सेतु के दोनों ओर खंभों को हटाने और लाइनें शिफ्ट करने का काम अक्तूबर-नवंबर 2023 में किया गया था। मार्च 2024 में पुल के लोकार्पण से पहले खंभे हटाने के बाद लाइनों को दोनों ओर दुकानों और मकानों की छतों से गुजार कर दिया। उस समय व्यापारियों को जल्द लाइनें हटाने और व्यवस्थित करने का भरोसा दिया गया, लेकिन अब तक लाइनें छतों पर ही पड़ी हैं।
विज्ञापन

अब बारिश के मौसम को लेकर व्यापारियों में डर है। व्यापारी सेवा संघ ने कई बार लाइनों को छतों से हटाने की मांग भी की। व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, रवि आरोरा, कपिल साहनी, चरनजीत सिंह आदि ने पिछले दिनों भी लाइनों से खतरे की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस समस्या को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों ओर दुकानों और मकानों की छतों से गुजर रहीं लाइनों का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि लाइनों को व्यवस्थित करने के लिए संबंधित एसडीओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed