फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Effect of diversion... 30 percent of roadways buses stopped working

Bareilly News: डायवर्जन का असर... 30 फीसदी रोडवेज बसों के थमे पहिये

Tue, 22 Jul 2025 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Effect of diversion... 30 percent of roadways buses stopped working
बरेली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन की वजह से इन दिनों कम यात्री निकल रहे हैं। इस वजह से रोडवेज की 30 फीसदी बसों के पहिए नहीं घूम रहे। रूट डायवर्जन की वजह से जहां यात्रा पूरी करने में समय ज्यादा लग रहा है, वहीं दूरी बढ़ने की वजह से यात्रियों को किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। इसके अलावा रोडवेज बसें जगह-जगह जाम में फंस रही हैं। परिक्षेत्र के चारों डिपो डायवर्जन की वजह से प्रभावित हैं। एसी बसों को भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। निगम को नुकसान न हो, इसको लेकर प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने सभी आरएम और एआरएम को निर्देश दिए हैं कि परिचालक लोड फैक्टर पर ध्यान दें। बसों में पांच सवारियों को अतिरिक्त बैठाने की कोशिश करें, ताकि सावन में हो रहे राजस्व नुकसान को कम किया जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed