फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

कट ऑफ सूची जारी नहीं, शुरू हो गई काउंसिलिंग

Fri, 03 Apr 2015 01:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

एलटी ग्रेड शिक्षकाें की भर्ती के लिए काउंसिलिंग शुरू हो गई है लेकिन अभ्यर्थियाें को खबर तक नहीं हुई। जो अभ्यर्थी कटऑफ लिस्ट में हैं उनको रजिस्ट्री के जरिये पत्र माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए लेकिन सार्वजनिक सूचना नहीं करवाई। गुरुवार को जब काउंसिलिंग शुरू होने की सूचना अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो अभ्यर्थियों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई। विभाग ने वेबसाइट पर भी कटऑफ जारी नहीं की है। मंडल से एक लाख 85 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 265 की नियुक्ति होनी है।

विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक अभ्यर्थियाें के  फोन अखबार के दफ्तर में आते रहे। अभ्यर्थियाें ने बताया कि कटऑफ की जानकारी न तो जीआईसी से मिल रही है और न ही डीआईओएस कार्यालय से। संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए पत्राचार की जिम्मेदारी संभाल रहे बाबू आईडी उपाध्याय ने बताया कि अभी केवल पुरुष अभ्यर्थियाें की काउंसिलिंग शुरू हुई है। जिनको बुलाया गया है उनको रजिस्ट्री के माध्यम से सूचना दे दी गई है। महिलाआें की काउंसिलिंग 14 अप्रैल से शुरू होगी। इससे पहले चार अप्रैल को कटऑफ जारी कर दी जाएगी और चयनित लोगाें को पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


 वेबसाइट पर नहीं जारी हुई कटऑफ
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद और मिर्जापुर समेत कई जिलों की कटऑफ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है लेकिन बरेली में यह जारी नहीं की गई। आईडी उपाध्याय ने बताया कि बरेली में वेबसाइट की कोई सुविधा नहीं है। इसलिए कट ऑफ सूची अखबाराें के साथ कार्यालय पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी में होगी काउंसिलिंग
पुरुष अभ्यर्थियाें की काउसिंलिंग एक अप्रैल से शुरू हो गई है। पहले दिन कृषि, वाणिज्य व गृहविज्ञान की काउंसिंलिंग हुई थी। चार को उर्दू, संस्कृत, छह को अंग्रेजी, सात को विज्ञान व गणित, नौ को सामाजिक विषय, दस को जीव विज्ञान और 11 को हिंदी की होगी।  

यह गई है कटऑफ
विषय        सामान्य        ओबीसी         एससी
कृषि        76.516        75.777        --
वाणिज्य    75.271    74.860        --
गृहविज्ञान    74.246    74.223        73.063
उर्दू            72.676    --                        --

संस्कृत    74.367    73.278            70.405
अंग्रेजी    74.947    74.934            69.857
सा. विषय    76.863    76.809        73.607
जीवविज्ञान    76.306    75.776    72.601
हिंदी            74.111    74.033    69.636    (एसटी 66.964)
(नोट- यह कटऑफ  केवल पुरुष अभ्यर्थियों की है। महिलाआें की चार अप्रैल को जारी होगी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed