फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बीकॉम में आए सिलेबस से बाहर के सवाल

Sat, 14 Mar 2015 02:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 14 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीकॉम प्रथम वर्ष के पेपर में आठ नंबर के दो सवाल सिलेबस से बाहर के आए। शुक्रवार को सुबह की पाली में हुए इस पेपर में यह दोनों सवाल देखकर बरेली कॉलेज में परीक्षार्थी चकरा गए और उन्होंने परीक्षा कक्ष के अंदर हंगामा किया। उन्होंने इन सवालों के बोनस अंक देने की मांग की है।
विज्ञापन

यह बीकॉम प्रथम वर्ष का फाइनेंशियल एकाउंटिंग का पेपर था। परीक्षार्थियों के मुताबिक, इसमें पार्टनरशिप से संबंधित छह नंबर और दो नंबर के सवाल पूछे गए। जबकि पार्टनरशिप बीकॉम प्रथम वर्ष के सिलेबस में नहीं हैं। बरेली कॉलेज में कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पार्टनरशिप बीकॉम ऑनर्स के सिलेबस में है। उन्होंने कहा कि पेपर तैयार करने से पहले विश्वविद्यालय मॉर्डर्नेशन नहीं करता, जिसकी वजह से यह दिक्कतें होती हैं। इसके लिए वह पहले कई बार कुलसचिव से कह चुके हैं। पिछले साल भी कई सवाल सिलेबस से बाहर के आए थे। वहीं, शिक्षक नेता फैज मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को परीक्षार्थियों के साथ विश्वविद्यालय में कुलसचिव से मिलकर दोनोें आउट ऑफ सिलेबस सवालों के बोनस अंक की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


इंसेट...
नकल की पर्ची लाए, तीन पकड़े गए
बरेली कॉलेज में नकल रुक नहीं पा रही है। शुक्रवार को शाम की पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष का एक परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष संख्या 25 में नकल की पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। शक होने पर स्क्वायड ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पर्ची बरामद हो गई। कॉलेज पश्चिमी गेट पर शाम की पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले की गई तलाशी में दो परीक्षार्थियों के पास नकल की पर्चियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पांच अस्थाई शिक्षकों को नोटिस
बरेली कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी से गैरहाजिर पांच अस्थाई शिक्षकों को प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने नोटिस जारी किया है। उनसे बिना कारण बताए परीक्षा की ड्यूटी न करने के बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें कि तीन दिन पहले भी प्राचार्य ने चार स्थाई शिक्षकों को गैरहाजिर रहने पर नोटिस दिया था, जिसका शिक्षक संघ विरोध कर रहा है।


18 को हट जाएंगे सचल दस्ते

मुख्य परीक्षाओं में नकल पर रोकथाम के लिए बनाए गए विश्वविद्यालय के पांच सचल दस्ते 18 मार्च को हट जाएंगे। उनके स्थान पर विश्वविद्यालय प्रशासन अन्य सचल दस्तों का गठन करेगा। बता दें कि विश्वविद्यालय ने इस बार 10-10 दिन के शेड्यूल के आधार पर सचल दस्तों के गठन की व्यवस्था बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed