फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

लेखपालों से बोर्ड परीक्षा कराने पर बखेड़ा

Tue, 10 Mar 2015 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
नकल रोकने के नाम पर एसडीएम सदर की ओर से कैंट के आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में लेखपालों से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। सोमवार को भी इस केंद्रों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई तो माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सख्त एतराज जता दिया। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के बैनर तले वह डीआईओएस से मिले और परीक्षा में लेखपालों क ी ड्यूटी को बोर्ड के नियमों के विपरीत बताते हुए कहा कि यह शिक्षा विभाग और शिक्षकों के लिए अपमानजनक भी है। परिषद ने ऐलान किया कि अगर लेखपालों को ड्यूटी से नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

तमाम प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र रस्तोगी की अगुवाई में डीआईओएस से मिले। डीआईओएस डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने उनसे कहा कि प्रशासन ने ही लेखपालों की ड्यूटी लगाई है और प्रशासन को ऐसा करने का अधिकार है। इसके बाद परिषद ने मंगलवार को सुबह 11 बजे डीएम से मिलने का निर्णय लिया। डॉ. रस्तोगी का कहना है कि पूरे प्रदेश में कहीं लेखपालों को लगाकर परीक्षा नहीं कराई जा रही है। प्रशासन को केंद्र पर कड़ाई के लिए सारे शिक्षकों को बदल देना चाहिए था। केंद्र व्यवस्थापकों को भी बदल देते, तो कोई आपत्ति नहीं लेकिन लेखपालों से परीक्षा कराने नियम विरुद्ध है इसलिए विरोध कर रहे हैं। अगर लेखपालों को नहीं हटाया गया तो प्रदेश के अंदर बोर्ड परीक्षा में नई नजीर पड़ जाएगी। डीआईओएस से मिलने वालों में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संदीप इंदवार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. एसके तिवारी, डॉ. एसके शर्मा आदि प्रधानाचार्य प्रमुख रहे।
विज्ञापन


इंसेट...
लगाए 15 लेखपाल
आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में एक सपा नेता के विद्यालय का सेंटर आया है, इसलिए यहां नकल की शिकायतें हो रही हैं। लखनऊ तक शिकायतें की जा रही हैं, जिसको लेकर ही प्रशासन गंभीर हुआ है। पिछले दिनों 20 लेखपालों को लगाकर एसडीएम ने परीक्षा कराई ओर सोमवार को दूसरी पाली में पांच कक्षों में हुई इंटर की बोर्ड परीक्षा में 15 लेखपाल लगाकर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...

-एसडीएम, सदर

--------
प्रशासन को पूरा अधिकार है जैसे चाहे वैसे परीक्षा कराए। लेखपालों से बोर्ड परीक्षा कराने के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा।
-डॉ. आशुतोष भारद्वाज, डीआईओएस
--------
लेखपालों से परीक्षा कराना यूपी बोर्ड के नियमों के विपरीत है। गड़बड़ी है तो केंद्र व्यवस्थापक को हटा दें, लेकिन गैरशिक्षकों से परीक्षा कराने पर आपत्ति है।

-डॉ. सुरेश रस्तोगी, जिलाध्यक्ष, प्रधानाचार्य परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed