फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

परीक्षाएं शुरू, दो नकलची पकड़े गए

Tue, 10 Mar 2015 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
 एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में पहले दिन ही नकल का मामला सामने आ गया। बहेड़ी के दर्शन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में निरीक्षक के दौरान दो सचल दस्तों नेे एक कक्ष में बैठे परीक्षार्थियों की कापियों पर ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के उत्तर लगभग एक से पाए। यहां बीकॉम द्वितीय वर्ष का एक परीक्षार्थी नकल की पर्ची के साथ पकड़ा गया। सचल दस्तों की रिपोर्ट पर कुलसचिव ने मामले की जांच बैठा दी है। केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कुलसचिव एके सिंह ने दर्शन सिंह कॉलेज को केन्द्र बनाने की संस्तुति करने वाले पैनल से भी रिपोर्ट मांगने की बात कही है। इस केंद्र पर विश्वविद्यालय के डॉ. जेएन मौर्य के नेतृत्व वाले सचल दस्ते और बरेली कॉलेज के डॉ. नीरज राठौर के नेतृत्व वाले सचल दस्ते ने निरीक्षण किया। डॉ. राठौर के सचल दस्ते ने बहेड़ी के चौधरी हरनाम सिंह कॉलेज में भी एक नकलची पकड़ा। वहीं, बरेली कॉलेज में परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर हुई तलाशी के दौरान कई परीक्षार्थियों के पास से नकल सामग्री बरामद की गई। गेट पर तैनात महिला सर्च दल ने दूसरी पाली की परीक्षा देने आई एक छात्रा के पास से हाथ से लिखा पर्चा बरामद किया। हालांकि बाद में उसे हिदायत देकर परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया। एक छात्र की जेब से भी पुर्जी बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed