कॉपी पर केंद्र का नाम लिखा तो कटेंगे पांच अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र व्यवस्थापकों को यह भी हिदायत दी है कि कापियों पर परीक्षा केंद्र के कोड की मुहर पहले से लगाकर न रखी जाए सिर्फ उन्हीं कापियों पर मुहर लगाई जाए जो परीक्षार्थियों को दी जाएं। परीक्षा के बाद कापियों के सील्ड बंडल पर भी केंद्र का नाम नहीं लिखा जाएगा। उस पर भी केंद्र कोड की मुहर लगेगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के बाद हर केंद्र की कापियां उसी दिन जमा करने के लिए विश्वविद्यालय क्षेत्र के हर जिले में एक-एक संकलन केंद्र बना दिया है। बरेली कॉलेज को बरेली जिले का संकलन केंद्र बनाया गया है। पीलीभीत में रामलुभई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय, शाहजहांपुर में स्वामी शुक्रदेवानंद महाविद्यालय, रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुरादाबाद में हिंदू कॉलेज, संभल में एसएम कॉलेज चंदौसी, बिजनौर में वर्धमान कॉलेज और जेपी नगर में जेएसएच कॉलेज में कापियां जमा होंगी।