फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

न्यूट्रिनो में ढूंढेंगे ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्य

Mon, 02 Mar 2015 12:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
देश में जल्द ही न्यूट्रिनो कणों की खोज और अध्ययन का काम शुरू होगा। इसके लिए तमिलनाडु में भूमिगत प्रयोगशाला बनाई जा रही है। परमाणु ऊर्जा विभाग और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग वाली इस परियोजना में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) समेत देश के कई संस्थान, विश्वविद्यालय और आईआईटी शामिल हैं। माना जा रहा है कि न्यूट्रिनो कणों के अध्ययन से ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्य उजागर करने में मदद मिलेगी।  
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में प्रदर्शनी लगाने आए बार्क के पब्लिक अवेयरनेस सेक्शन के हेड आरके सिंह ने बताया कि न्यूट्रिनो कणों के अध्ययन और शोध के लिए तमिलनाडु के पोट्टीपुरम में 12 सौ मीटर ऊंचे चट्टानी पहाड़ों के नीचे विश्वस्तरीय प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इसमें एक बड़ी और कई छोटी गुफाएं होंगी। इसमें 1900 मीटर लंबी और साढ़े सात मीटर चौड़ी सुरंग होगी और उसमें 50 किलो टन की मैग्नेट लगाकर न्यूट्रिनो का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यूट्रिनो पर मूलभूत अनुसंधान के लिए बनी 1500 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना को भारत सरकार ने अनुमति दे दी है। इसमें देश के 60 संस्थानों-विश्वविद्यालयों के लगभग साढ़े तीन सौ वैज्ञानिक काम करेंगे। उन्होंने बताया कि भाभा के वैज्ञानिकों ने लंबे शोध के बाद पाया है कि उत्पत्ति के समय न्यूट्रिनो कण मौजूद थे। इन कणों के गहन अध्ययन से ब्रह्मांड का रहस्य पता लगने की संभावना है।
विज्ञापन


इंसेट...
क्या है न्यूट्रिनो
यह आवेशरहित नया कण है इसका पता सबसे पहले 1930 में लगा था और इसका प्रथम सैद्धांतिक आधार 1934 में सामने आया। 1952 में लगाए गए अनुमान में इसका भार इलेक्ट्रान के भार के 0.05 प्रतिशत से भी कम पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट...
थोरियम से बनाएंगे यूरेनियम

केरल और उड़ीसा जैसे राज्यों में समुद्रों के किनारे पाई जाने वाली बालू से थोरियम हासिल करके भाभा उसको यूरेनियम में बदलने पर काम कर रहा है। आरके सिंह ने बताया कि भारत को यूरेनियम का आयात फ्रांस और रूस से करना होता है इसलिए थोरियम से यूरेनियम बनने के बाद भविष्य में दूसरे देशों पर निर्भरता भी खत्म होगी और जरूरत के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा एनर्जी बनाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed