{"_id":"5deaadba8ebc3e1bb1690498","slug":"education-bareilly-news-bly3870002138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षा में बंद रही पढ़ाई, अब अतिरिक्त क्लास लगाकर करेंगे भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षा में बंद रही पढ़ाई, अब अतिरिक्त क्लास लगाकर करेंगे भरपाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कालेज के प्राचार्य ने विभागाध्यक्षों को अतिरिक्त कक्षाओं के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
आदेश के विरोध में कालेज के कुछ शिक्षकों ने उच्च शिक्षा अधिकारी से की शिकायत
बरेली। सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान परीक्षा भवन की बजाए विश्वविद्यालय के विभागों में परीक्षा कराने और विश्वविद्यालय मेें पठन पाठन पूरी तरह बंद करने के बाद प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने अब सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि छह तारीख से सभी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। यदि किसी विभाग में कोर्स पिछड़ रहा हो तो वहां अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कोर्स को पूरा कर लिया जाए। उधर, शिक्षकों के एक गुट ने इसके विरोध में सीधे उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
पत्र में कहा गया है कि बरेली कालेज में परीक्षा भवन का निर्माण किया गया है। यहां परीक्षा कराने की बजाए प्राचार्य ने पूरे कालेज को बंद कर दिया। अब कोर्स पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने का दबाव बना रहे हैं। कहा गया कि कालेज बंद कर देने से मानदेय वालों का मानदेय भी मारा गया है। फिर जल्द ही विंटर वैकेशन भी हो जाएगा। ऐसे में सारा का सारा दबाव नियमित टीचरों पर ही आ जाएगा। उधर, इस संबंध में पूछने पर चीफ प्राक्टर वंदना शर्मा ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी पत्र के भेजे जाने की जानकारी नहीं है। जहां तक पूरे कालेज को बंद करने की बात है तो परीक्षा भवन की क्षमता केवल 800 छात्रों की है जबकि इस बार 12 सौ परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। ऐसे में इन बच्चों को बिठाने की दिक्कत थी। वहीं शिक्षकों की ड्यूटी भी इनमें लगी थी जिससे सभी कक्षाओें का संचालन संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश के विरोध में कालेज के कुछ शिक्षकों ने उच्च शिक्षा अधिकारी से की शिकायत बरेली। सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान परीक्षा भवन की बजाए विश्वविद्यालय के विभागों में परीक्षा कराने और विश्वविद्यालय मेें पठन पाठन पूरी तरह बंद करने के बाद प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने अब सभी विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि छह तारीख से सभी कक्षाएं शुरू हो गई हैं। यदि किसी विभाग में कोर्स पिछड़ रहा हो तो वहां अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कोर्स को पूरा कर लिया जाए। उधर, शिक्षकों के एक गुट ने इसके विरोध में सीधे उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।