फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

यूजीसी नेट और एलएलबी सेमेस्टर की परीक्षा एक ही समय, टेंशन में स्टूडेंट्स

Tue, 03 Dec 2019 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
education

छात्रों ने कुलपति को पत्र लिखकर सेमेस्टर परीक्षा की तिथि टालने की मांग की

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इन दिनोें स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रहीं हैं। चार दिसंबर को एलएलबी तृतीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र की सेमेस्टर परीक्षा है। इसी दिन यूजीसी का नेशनल इलिजबिलिटी टेस्ट (नेट)भी होना है। इसेे लेकर छात्र-छात्राएं काफी परेशान हैं।

उनका कहना है कि यदि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन सुबह की पाली में होंगी तो वे नेट नहीं दे पाएंगे। इसी तरह अन्य विषयों के छात्र छात्राओें को भी दिक्कत होगी। छात्रों ने ऐसी स्थिति में चार दिसंबर को होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को स्थगित कर इसकी जगह किसी अन्य तारीख पर परीक्षा कराने की मांग कुलपति से की है। विश्वविद्यालय के छात्र नेता कमल हसन ने बताया कि चार दिसंबर को एलएलबी तृतीय वर्ष के पांचवें सेमेस्टर के तीसरे प्रश्नपत्र (मानवाधिकार) की परीक्षा होनी है। यह परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे के बीच होगी। यूजीसी नेट भी इसी दिन सुबह साढ़े नौ से 12.30 तक होना है। ऐसे मेें छात्र नेट परीक्षा देने से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बाबत कुलपति से सेमेस्टर परीक्षा को स्थगित कर इसे अन्य किसी तारीख पर कराए जाने का आग्रह किया गया है। इस दौरान उनके साथ अमित चौधरी, मो. बाजिद, अनिल कुमार, शुभम कुमार, विनय, सुखबीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed