फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake Admissions of disabled canceled will still be exams

फर्जी दिव्यांगों के दाखिले रद्द फिर भी परीक्षा देंगे, एडमिशन नहीं तो कैसे पूरी हुई उपस्थिति

Tue, 26 Nov 2019 07:47 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
fake Admissions of disabled canceled will still be exams
सांकेतिक तस्वीर
बरेली कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाने वाले एलएलबी के छात्र एडमिशन निरस्त होने के बावजूद परीक्षा दे सकते हैं। उनका परीक्षा फॉर्म भरने और प्रवेशपत्र जारी होने के मामले में अब विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज प्रशासन एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। हालांकि बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने इस संबंध में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज में शैलेष भास्कर, शुभम राय और गिरजेश कुमार ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लगाकर एलएलबी में एडमिशन लिया था। जांच में पुष्टि के बाद 26 सितंबर को बरेली कॉलेज प्रशासन ने इनके एडमिशन निरस्त कर विश्वविद्यालय को सूचना भेज दी। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने इनका डाटा लॉक नहीं किया और इन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भर दिए।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया और इनके फार्म विश्वविद्यालय को फॉरवर्ड कर दिए। विश्वविद्यालय से इनके प्रवेशपत्र भी जारी हो गए। जब यह मामला खुला तो बरेली कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक हड़कंप मचा है। चर्चा है कि विश्वविद्यालय से प्रवेशपत्र जारी होने के चलते बरेली कॉलेज प्रशासन भी उन्हें परीक्षा दिलाने की तैयारी में है। हालांकि इस संबंध में प्राचार्य ने कुलसचिव को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिशन नहीं तो कैसे पूरी हुई उपस्थिति

चिन्मयानंद प्रकरण की दुष्कर्म पीड़ित को विश्वविद्यालय ने कम उपस्थिति के चलते परीक्षा दिलाने से मना करते हुए उसका परीक्षा फॉर्म फारवर्ड नहीं किया। मगर बरेली कॉलेज ने एडमिशन निरस्त होने के बावजूद इनके परीक्षा फॉर्म फारवर्ड कर दिए। इससे यह स्पष्ट होता है कि परीक्षा के लिए छात्रों की उपस्थिति की जांच पड़ताल नहीं होती।

कुलसचिव को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई को लिखा है। हमने एडमिशन निरस्त किए तो विश्वविद्यालय ने उनके परीक्षा फॉर्म कैसे भरवा दिए।

- डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज

जब कॉलेज ने एडमिशन निरस्त कर दिए थे तो उनका परीक्षा फॉर्म कैसे फारवर्ड कर दिया। कॉलेज ने उनके एडमिशन निरस्त होने की हमें सूचना भी नहीं दी थी।

- संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed