{"_id":"5dd0599d8ebc3e54e5619b93","slug":"education-bareilly-news-bly3842462116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक कमेटी तो बना ली पर बैठक अब तक नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक कमेटी तो बना ली पर बैठक अब तक नहीं की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नैक मूल्यांकन कराने को लेकर सरकार जितनी गंभीरता दिखा रही है, डिग्री कॉलेज उतनी ही लापरवाही बरत रहे हैं। बरेली और मुरादाबाद के छह एडेड कॉलेजों ने नैक मूल्यांकन कराने के लिए आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) तो गठित की लेकिन अब तक कोई बैठक नहीं की है। क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने इन कॉलेजों को दो-तीन महीने में नैक मूल्यांकन कराने के लिए आवेदन के निर्देश दिए हैं।
शासन ने सभी डिग्री कॉलेजों में नैक मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के 29 कॉलेजों की बैठक बुलाई थी। इसमें कॉलेजों के प्राचार्य और कॉलेजों में गठित टीम प्रभारियों ने भाग लिया। पहले चरण में कछला (बदायूं) के जीबी पंत कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत, केजीके कॉलेज मुरादाबाद, एसएम कॉलेज चंदौसी, गुलाब सिंह हिंदू कॉलेज चांदपुर और सुरजननगर कॉलेज को नैक मूल्यांकन कराना है। बैठक में सामने आया कि इन कॉलेजों ने आईक्यूएसी तो गठित कर ली है लेकिन अब तक उसकी कोई बैठक नहीं हुई है। इस पर क्षेत्रीय उच्चशिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने इन कॉलेजों को शीघ्र बैठक कर तीन महीने में नैक मूल्यांकन कराने के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।