{"_id":"5dcefc198ebc3e54b909f031","slug":"education-bareilly-news-bly3841681127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 15 केंद्रों पर होगी एनडीए की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 15 केंद्रों पर होगी एनडीए की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी की परीक्षा 17 नवंबर रविवार को शहर में 15 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी, जिसके लिए प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
एनडीए की इस परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी, केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए, केंद्रीय विद्यालय-3 रोड नंबर सात, तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, एसबी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया और शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक चलेगी।