{"_id":"5dcefc1a8ebc3e54d805fe06","slug":"education-bareilly-news-bly3841431180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंग हो सकती है शांति, रोका जाए हिंदू कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंग हो सकती है शांति, रोका जाए हिंदू कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मुरादाबाद के अधिवक्ता ने कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल को पत्र भेजकर कहा है कि वहां छात्रसंघ चुनाव के दौरान पूर्व में एक प्रत्याशी की हत्या हो चुकी है। ऐसे में चुनाव से वहां की शांतिभंग हो सकती है।
बता दें कि मुरादाबाद का हिंदू कॉलेज, केजीके और चंदौसी का एसएम कॉलेज छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी में हैं। कॉलेजों की घोषणा के बाद वहां चुनाव का माहौल बनने लगा है। इसी बीच मुरादाबाद में थाना मझोला के मोहल्ला लाइनपार निवासी अधिवक्ता राजवीर सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल को पत्र भेजकर चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। राजवीर सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालय कैंपस में बीते सत्र में भी चुनाव नहीं हुआ और इस बार भी कोई तैयारी नहीं है, लेकिन हिंदू कॉलेज चुनाव कराने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में मुरादाबाद के ही एक कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे मुरादाबाद के कई कॉलजों का माहौल खराब हो गया था और इसी वजह से चुनाव स्थगित हुआ था। मगर इस बार फिर चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे शांति भंग होने का खतरा है।