फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

डीएम से मिलीं डॉ. पूर्णिमा अनिल कहा- कॉलेज में वह वरिष्ठतम शिक्षक

Tue, 12 Nov 2019 06:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। प्राचार्य को लेकर चल रहे विवाद के बीच डॉ. पूर्णिमा अनिल ने सोमवार को डीएम नितीश कुमार से मुलाकात की। पूर्व डीएम को दिए गए प्रत्यावेदन की प्रति उन्हें सौंपते हुए खुद को बरेली कॉलेज की वरिष्ठतम शिक्षक बताते हुए प्राचार्य पद पर अपना दावा पेश किया। डीएम ने उनकी बात सुनने के बाद शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में डॉ. अनुराग मोहन को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही उठापटक मची है। डॉ. पूर्णिमा अनिल ने खुद को डॉ. अनुराग से वरिष्ठ बताते हुए प्राचार्य पद पर अपना दावा प्रस्तुत किया है। पूर्व डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की जांच के बाद कमिश्नर एवं बरेली कॉलेज बोर्ड ऑफ कंट्रोल के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने डीएम को स्थापन्न प्राचार्य तैनात कर स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति के लिए बैठक बुलाने को कहा है। इसी बीच सोमवार को डॉ. पूर्णिमा अनिल ने डीएम नितीश कुमार से मुलाकात की। खुद को कॉलेज में वरिष्ठतम शिक्षक बताते हुए डीएम को पूर्व में दिए प्रत्यावेदन की प्रति सौंपी।
विज्ञापन

डीएम से मिलने की तैयारी में देवमूर्ति
रात तक कॉलेज में खंगाले दस्तावेज
डीएम के निर्णय लेने से पूर्व कॉलेज प्रबंध समिति के चेयरमैन देवमूर्ति भी उनसे मिलने की तैयारी में हैं। इसके चलते ही सोमवार को बरेली कॉलेज का कार्यालय देर रात तक खुला रहा। प्रबंधन के खास कहे जाने वाले कुछ कर्मचारी रात तक यहां जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल करते रहे। हालांकि प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन सोमवार को स्टेशन लीव पर रहे। साथ ही यह भी चर्चा है कि देवमूर्ति ने सोमवार को अपने खास शिक्षकों के साथ बैठक की। इसमें डॉ. अनुराग मोहन को हटाने की नौबत आने पर डॉ. पूर्णिमा अनिल के बजाय डॉ. पीके अग्रवाल का नाम आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक की किसी ने पुष्टि नहीं की है। सोमवार को कॉलेज में अवकाश था और मैं स्टेशन लीव पर शहर से बाहर था। सोमवार को अवकाश के दिन कॉलेज खोले जाने के बारे में जानकारी नहीं है। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed