{"_id":"5daa218e8ebc3e93ab3b9634","slug":"education-bareilly-news-bly380701241","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षा स्कीम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षा स्कीम जारी
विज्ञापन
नौ नवंबर से होंगी सेमेस्टर, प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं
- रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को प्रोफेशनल कोर्स एवं विषम सेमेस्टर वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं नौ नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेंगी।
विश्वविद्यालय से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विषम सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेंगी। बीएससी नर्सिंग के प्रथम से चतुर्थ वर्ष तक की परीक्षा नौ नवंबर से 16 नवंबर तक होंगी। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षा नौ नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। बीएएमएस एक, दो, तीन एवं चौथे वर्ष की मुख्य और इम्प्रूवमेंट परीक्षा नौ नवंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलेगी।