{"_id":"5d9510988ebc3e93b31a6d3e","slug":"education-bareilly-news-bly3785260130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शासन ने अभी से मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मॉडल पेपर डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं। शासन की मंशा है कि छात्रों को पहले ही प्रश्नपत्र के पैटर्न से अवगत करा दिया जाए।
बोर्ड परीक्षाएं 2019-20 फरवरी में प्रस्तावित हैं। परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभी से ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मॉडल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इंटरमीडिएट में नौ विषय, हिंदी, सामान्य हिंदी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, फिजिक्स और केमिस्ट्री, शामिल हैं। वहीं हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान, खुदरा व्यापार, सिक्योरिटी, ऑटोमोबाइल, आईटी के मॉडल पेपर शामिल हैं। वैसे परिषद की तरफ से एक साथ सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी होते थे, लेकिन इस बार कुछ विषयों के ही मॉडल पेपर जारी हुए हैं। बाकी बाद में होंगे। जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव के अनुसार मॉडल पेपर से अभ्यास करने से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में काफी मदद मिलती है। कई प्रकाशक मॉडल पेपर जारी करते हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जारी मॉडल पेपर काफी उपयोगी साबित होते हैं। इसलिए छात्र वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड कर उनका अभ्यास जरूर करें।