{"_id":"5d8d21748ebc3e0178341b4b","slug":"education-bareilly-news-bly37779963","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयूएमएस में 45 छात्रों की आई बैक, मूल्यांकन पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयूएमएस में 45 छात्रों की आई बैक, मूल्यांकन पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूनानी चिकित्सा पद्धति के कोर्स बीयूएमएस से पढ़ाई कर रहे 45 छात्रों ने परीक्षा में बैक आने पर मूल्यांकन पर सवाल उठाया है। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में उन्होंने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से मुलाकात कर दोबारा मूल्यांकन की मांग की है।
संभल का हकीम रईस यूनानी मेडिकल कॉलेज रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है। पिछले दिनों जारी हुए परीक्षा परिणाम में यहां बीयूएमएस के करीब 45 छात्र-छात्राओं की बैक आई है। बृहस्पतिवार को यह छात्र सूचना के अधिकार के तहत अपनी कॉपियां देखने पहुंचे। छात्रों का कहना था कि उनकी कॉपियों में कुछ सवालों के जवाब जांचे ही नहीं गए हैं। मूल्यांकन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग की है। बता दें कि मूल्यांकन के दौरान भी शिक्षकों की लापरवाही सामने आती रही है। उस समय भी शिकायत मिली थी कि कुछ शिक्षक एक मिनट से भी कम समय में छात्रों की कॉपियां जांच रहे हैं।