{"_id":"5d7401138ebc3e93b0395b09","slug":"education-bareilly-news-bly3753198142","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिले ज्यादातर शिक्षक, जो मिले उन पर अनाधिकृत पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिले ज्यादातर शिक्षक, जो मिले उन पर अनाधिकृत पुस्तकें
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय स्कूलों की खामियां तो समय-समय पर सामने आती ही रहती हैं। माध्यमिक शिक्षा का भी हाल अच्छा नहीं है। कॉलेजों में अनाधिकृत पुस्तकों से अध्ययन कराया जा रहा है। इतना ही नहीं अध्यापन कार्य शैक्षिक सत्र से काफी पीछे है। शिक्षक कक्षाओं में आते ही नहीं, ऐसे में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी चिंताजनक है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के औचक निरीक्षण में यह हालात सामने आए हैं। निशाने पर आए शिक्षक अब अपनी-अपनी गर्दन बचाने में जुट गए हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने शनिवार को विष्णु इंटर कॉलेज और सीबीगंज इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। पहले वह विष्णु इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सिर्फ कॉलेज के प्रधानाचार्य अध्यापन कार्य कराते मिले। बाकी शिक्षक कक्षाओं से नदारद थे। शिक्षकों के न होने की वजह से छात्र कक्षाओं में शोर मचा रहे थे। निरीक्षण के दौरान पांच-छह शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे मिले। जेडी को देखकर यह कक्षाओं में जाने लगे। कक्षा 12 में शिक्षक नेत्रपाल हिंदी विषय पढ़ा रहे थे। निरीक्षण के दौरान इनके पास अनाधिकृत प्रकाशन की गाइड मिली। कॉलेज में अध्यापन कार्य शैक्षिक पंचांग से काफी पीछे पाया गया। कक्षाओं में भौतिक सत्यापन करने पर सिर्फ 163 छात्र ही मिले, जबकि कॉलेज में 698 छात्र पंजीकृत थे। कॉलेज परिसर में गंदगी के भी अंबार लगे थे। इस पर जेडी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीबीगंज इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां भी हालात बदतर थे। कक्षा नौ में संस्कृत विषय का अध्यापन कार्य चल रहा था। देखने पर पता लगा कि यह पंचांग से काफी पीछे है। शिक्षक शिवलोचन के पास अनाधिकृत प्रकाशन की पुस्तक मिली। एनसीईआरटी के अतिरिक्त प्रकाशन की पुस्तकें मिलने पर जेडी ने नाराजगी जताई। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।