फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पीएचडी के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन

Wed, 04 Sep 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। पीएचडी के 23 विषयों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन का गुरुवार को आखिरी दिन है। संभावना जताई जा रही है कि पीएचडी की करीब 5 सौ सीटों पर हुए आवेदन की संख्या कम होने के चलते फिर से आवेदन की तिथि बढ़ सकती है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 11 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया था। अबकी बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के वक्त यह तय नहीं था कि आवेदन कब तक स्वीकार किए जाएंगे। सत्र 2019-20 में यह प्रक्रिया लगातार दूसरी बार की जा रही है। पीएचडी के कोआर्डिनेटर प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पांच सितंबर को ऑनलाइन आवेदन का आखिरी दिन है। गुरुवार को प्राप्त आवेदनों का विषयवार गणना की जाएगी। आवेदनों की संख्या जिन विषयों में कम मिलेगी, उसके लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन निर्णय ले सकता है। हालांकि, पांच सितंबर तक अगर विषयवार आवेदन पूरे मिलेंगे तो जल्दी ही प्रवेश परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यह हैं पीएचडी के विषय
जूलोजी, केमेस्ट्री, फिजिक्स, मैथेमैटिक्स, बॉटनी, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, इकॉनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, फिलोसफी, सीएसआईटी, स्टेटिस्टिक, मिलिट्री स्टडीज, सोशियोलॉजी, सायकोलॉजी, पॉलीटिकल साइंस, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, म्यूजिक, ड्राइंग और पेंटिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed