{"_id":"5d5ef39d8ebc3e6c4e709c0a","slug":"education-bareilly-news-bly373250665","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और अध्यात्म का संगम होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और अध्यात्म का संगम होगा दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस बार शिक्षा और अध्यात्म का संगम होगा। विश्वविद्यालय इस बार अभिभावकों के साथ टॉपर्स के भाई-बहन को खुशियों में शामिल होने का मौका देगा। आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय शोध प्रतिष्ठान, ऋषिकेश के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती एक दिन पहले बरेली पहुंच जाएंगे।
दो सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति (राज्यपाल) आनंदी बेन पटेल करेंगी। बृहस्पतिवार से निमंत्रणपत्र बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार के दीक्षांत समारोह को शैक्षिक और आध्यात्मिक बनाने के लिए स्वामी चिदानंद सरस्वती को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसके पीछे विश्वविद्यालय की मंशा है कि दीक्षा पूरी करने के साथ ही छात्र-छात्राएं कर्मपथ पर अग्रसर होने से पहले आध्यात्मिक सीख भी ग्रहण करें। इसी वजह से इस बार के आयोजन में राजनीतिक हस्तियों को नहीं बुलाया गया है। राजनैतिक चेहरों के नाम पर सिर्फ स्थानीय जनप्रतिनिधि ही शामिल होंगे। वहीं, छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके भाई-बहन भी इस बार समारोह में शामिल हो सकेंगे। इससे पहले माता-पिता या पति-पत्नी को ही अनुमति मिलती थी। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एके जैतली ने बताया कि आयोजन में शामिल होने के लिए पास डीएसडब्ल्यू कार्यालय से 31 अगस्त और एक सितंबर को प्राप्त किए जा सकते हैं। इस बार का आयोजन रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल के सामने खाली पड़े ग्राउंड में होगा।