{"_id":"5d506ef08ebc3e6cef2b2e0f","slug":"education-bareilly-news-bly3720740163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- सत्र शुरू हुआ लेकिन गर्ल्स हॉस्टल नहीं.. लिपिक से छीना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- सत्र शुरू हुआ लेकिन गर्ल्स हॉस्टल नहीं.. लिपिक से छीना काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद बरेली कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल की तैयारियां पूरी न करा पाने पर लिपिक से निर्माण कार्य संबंधी जिम्मेदारियां छीनकर उनके सहयोगी अस्थाई लिपिक को दे दी गई हैं। अस्थाई कर्मचारी को जिम्मेदारी देने के चलते कॉलेज के स्थाई कर्मचारियों में आक्रोश है। वहीं हॉस्टल न शुरू हो पाने से करीब 250 छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस बार बरेली कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल शुरू करने की तैयारी है। वहां निर्माण कार्य समेत बिजली-पानी की सुविधाएं दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी लिपिक सुरेश पाल को दी गई थी। लेकिन लापरवाही के चलते यह काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। सत्र शुरू होने के बावजूद हॉस्टल में ताला लटका हुआ है और करीब 250 छात्राओं को इधर-उधर रहना पड़ रहा है। दूसरी ओर बरेली कॉलेज में निर्माण में गड़बड़ी को लेकर भी शिकायतें थीं, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इन सबके चलते लिपिक सुरेश पाल से निर्माण और हॉट एंड कोल्ड की जिम्मेदारी छीन ली गई है। अब यह जिम्मेदारी पूर्व में उनका सहयोग कर रहे अस्थाई लिपिक योगेश यादव को दी गई है। इसके चलते बरेली कॉलेज में स्थाई कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि निर्माण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किसी स्थाई लिपिक को ही दी जाए।
‘ लिपिक सुरेश पाल से निर्माण और हॉट एंड कोल्ड की जिम्मेदारी ले ली गई है। निर्माण की जिम्मेदारी योगेश यादव को दी गई है। हॉट एंड कोल्ड के काम डॉ. भारतेंदु शर्मा देखेंगे।’
विज्ञापन
- डॉ. अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य बरेली कॉलेज